ओम पुरी ने किया देश के सैनिकों का अपमान

om-puri9_1475567075नई दिल्ली,  दिग्गज कलाकार ओम पुरी ने एक बहस के दौरान देश के जवानों के बारे में कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुन लोग हैरान रहे गए। ओम पुरी एक सवाल पर अपना आपा खो बैठे और देश के जवानों का अपमान कर दिया। ओम पुरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर उनका विरोध शुरू हो गया है।

अनुपम खेर ने भी ओम पुरी के बयान पर दुख जताया है।   पाक कलाकारों पर प्रतिबंध लगाए जाने के मुद्दे पर बहस चल रही थी। इस बहस में कुछ पॉलिटीशियन और ओम पुरी भी शामिल थे। बहस के दौरान ओम पुरी अपना आपा खो बैठे और देश के सिपाहियों का अपमान कर दिया। उन्होंने कहा, हमने किसी को फोर्स किया कि फौज में जाओ? ओम पुरी यहीं नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि 15-20 सुसाइड बॉम्बर तैयार कीजिए और उन्हें पाकिस्तान भेज दीजिए। इस पर ओम पुरी को एक पॉलिटीशियन ने कहा कि वह पाकिस्तानी कलाकारों का समर्थन इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि वह सलमान खान के साथ फिल्म में काम करना चाहते हैं। ओम पुरी इस पर और ज्यादा भड़क गए और बोले, मैं सलमान खान या किसी दूसरे खान पर लानत भेजता हूं। ओम पुरी के इस बयान से फिल्म इंडस्ट्री के काफी लोग हैरान हैं। कुछ लोगों ने अपना दुख भी सोशल मीडिया पर प्रकट किया। इनमें से एक अनुपम खेर भी हैं। उन्होंने ट्वीट किया, डियर ओमपुरी जी, मैं आपकी बहुत इज्जत करता हूं। लेकिन कल टीवी पर देश के सैनिकों के बारे में आपकी बातें सुनकर बहुत दुख हुआ।

Related Articles

Back to top button