ओम बिरला ने महाशिवरात्रि पर दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नयी दिल्ली,  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने महाशिवरात्रि पर्व की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शनिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

ओम बिरला ने रविवार को मनाई जा रही महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में कहा कि हमारी सभ्यता और संस्कृति के पावन पर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई और मंगलकामनाएं।

उन्होंने अपने संदेश में लिखा “यह आस्था, साधना और आत्मचिंतन का पर्व है। महाशिवरात्रि हमें भगवान शिव की अनंत करुणा, त्याग, संयम और संकल्प शक्ति का स्मरण कराती है। भगवान शिव अन्याय पर न्याय की जीत के, अधर्म पर धर्म की जीत के, सेवा-सादगी और सद्भाव के प्रतीक हैं।”

ओम बिरला ने कहा “भगवान शिव हमें विपरीत परिस्थितियों में धैर्य साहस रखने की प्रेररण देते हैं। सत्य के मार्ग पर अडिग शिव का ‘नीलकंठ’ स्वरूप हमें यह संदेश देता है कि समाज के कल्याण के लिए त्याग और सेवा की भावना आवश्यक है। इस पावन अवसर पर मैं सभी से आग्रह करता हूँ कि महाशिवरात्रि को श्रद्धा, शांति और संयम के साथ मनाएं। मंदिरों में दर्शन के साथ-साथ अपने मन-मंदिर को भी निर्मल बनाएं।”

Related Articles

Back to top button