कचरा गिरने से एक व्यक्ति की मौत…

मुंबई, उपनगरीय कुर्ला की झुग्गी बस्ती में एक घर के ऊपर कचरे का ढेर गिरने से 48 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। कचरे के भार से घर की छत ढह गयी थी। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इस घटना में एक व्यक्ति घायल भी हो हुआ। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘ यह झुग्गी बस्ती उस पहाड़ी के नीचे स्थित है, जहां लोग कूड़ा-कचरा जमा करते हैं। बुधवार को कचरे का एक ढेर नीचे के एक घर पर गिर गया।’

कचरे के वजन से घर ढह गया और 48 वर्षीय अब्दुल कुरैशी और 65 वर्षीय राहेमादी घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि इन दोनों को एक निकट के अस्पताल में ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने कुरैशी को मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button