कमरे में मिला किन्नर का शव, हत्या की आशंका…

गाजियाबाद, जिले के मुरादनगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में एक किन्नर का शव उसी के कमरे में पड़ा मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एसपी (देहात) अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक के सर पर चोट के निशान है। मूलरूप से वह मोदीनगर का रहने वाला था और काफी समय से यहां रह रहा था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button