करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गुलहरिया क्षेत्र में करंट लगने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मृत्यु हो गई जबकि एक लड़की झुलस गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम जैनपुर गडिया निवासी 55 वषीय शम्भू के मकान के दरवाजे के चैनल में करंट उतर आया।

करंट की चपेट में आने से शम्भू के अलावा उनकी पत्नी कुसुम और पुत्र अजय की मृत्यु हो गई जबकि पुत्री प्रतिमा झुलस गई। उन्होंने बताया कि प्रतिमा को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button