कलमाड़ी, चौटाला बने आईओए के अजीवन मानद अध्यक्ष, सरकार हैरान

suresh-kalmadi-and-abhay-chutallaनई दिल्ली, राष्ट्रमंडल खेल-2010 में भ्रष्टाचार के आरोपी सुरेश कलमाड़ी और भंग हो चुकी भारतीय एमैच्योर मुक्केबाजी महासंघ  के अध्यक्ष रह चुके अभय सिंह चौटाला को मंगलवार को सर्वसम्मति से भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) का आजीवन मानद अध्यक्ष चुन लिया गया। यह फैसला आईओए की वार्षिक आम बैठक में लिया गया। हालांकि खेल मंत्रालय ने कलमाड़ी और चौटाला की नियुक्तियों पर हैरानी जताई है।

खेल मंत्री विजय गोयल ने कहा है कि कलमाड़ी और चौटाला को अजीवन मानद अध्यक्ष बनाए जाने से सरकार हैरान है। कलमाड़ी पर दिल्ली में 2010 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भ्रष्टाचार के आरोप हैं। वह इस मामले में नौ महीने की सजा भी काट चुके हैं। चौटाला का भी आईओए में पुराना कार्यकाल विवादों भरा रहा था। गोयल ने कहा, हम आईओए द्वारा सुरेश कलमाड़ी और अभय चौटाला को अजीवन मानद अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले से हैरान हैं। यह बिल्कुल भी मान्य नहीं है क्योंकि दोनों पर भ्रष्टचार और आपाराधिक मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, अभय चौटाला और ललित भनोट के कारण ही अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने आईओए को निलंबित भी कर दिया था। वह निलंबन तभी हटा था जब इन दोनों को प्रबंधन से हटाया गया था।

Related Articles

Back to top button