Breaking News

कश्मीर में भीषण ठंड, कोहरे से जनजीवन प्रभावित

श्रीनगर,  कश्मीर घाटी में सोमवार को घने कोहरे और धुंध के साथ भीषण ठंड ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।

मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को तापमान शून्य से कम 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस कम है। श्रीनगर और कश्मीर घाटी के अन्य हिस्से कोहरे और धुंध की मोटी परत से घिरे हुये हैं, जिससे दृश्यता कम हो गयी और यात्रियों को असुविधा हुयी। श्रीनगर में सड़कों पर वाहनों को हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।

श्रीनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 8.58 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले पहली बार सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान रविवार रात दर्ज किये गये शून्य से कम 2.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से कम 1.6 डिग्री सेल्सियस था, जबकि एक दिन पहले शून्य से कम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

पहलगाम कश्मीर घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां रविवार को न्यूनतम तापमान शून्य से कम 3.9 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले सोमवार को गिरकर शून्य से कम 4.3 डिग्री सेल्सियस हो गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

गुलमर्ग में तापमान में सुधार हुआ और यहां पिछली रात शून्य से कम 3.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। कुपवाड़ा में रविवार रात का न्यूनतम तापमान शून्य से कम 2.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से कम 3.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम है।

यहां 26 दिसंबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने और आमतौर पर बादल छाये रहने, 27 दिसंबर को अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात के आसार हैं।