कश्मीर में भूकंप के झटके

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र बडगाम ज़िले में था, जिससे घाटी के कुछ हिस्सों में थोड़ी देर के लिए दहशत फैल गई। भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार आज सुबह 5:35 बजे आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.8 मापी गयी।

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप का केन्द्र 33.9 उत्तरी अक्षांश और 74.76 पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई पर था।
उन्होंने बताया कि भूकंप के झटके श्रीनगर, बारामूला, पुलवामा, शोपियां और आस-पास के इलाकों में भी महसूस किए गये, जिससे लोग घरों से बाहर निकल आए।

Related Articles

Back to top button