Breaking News

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का का यहां का दौरा हुआ रद्द…

नयी दिली, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का हरियाणा में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने शुक्रबार को यह जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती गांधी की हरियाणा के महेंद्र गढ़ में होने वाली चुनावी सभा के कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। श्री राहुल गांधी हालांकि इस सभा को संबोधित करेंगे।

पार्टी के अनुसार श्रीमती गांधी को अपराह्न तीन बजे रैल्ली को संबोधित करना था। इसे कवर करने के लिए दिल्ली से पत्रकारो की टीम भी ले जाई जा रही थी। श्रीमती गांधी की पार्टी की दोबारा कमान सम्भालने के बाद यह पहली चुनावी रैली थी।