Breaking News

कांग्रेस के टिकट वितरण में शक्ति एप्प की भी होगी अहम भूमिका -पी एल पुनिया

रायपुर , छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सासंद पी एल पुनिया ने शक्ति एप्प से ज्यादा से ज्यादा पार्टीजनों को जोड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि विधानसभा चुनावों में टिकट वितरण में शक्ति एप्प की भी अहम भूमिका होगी।

पी एल पुनिया की मौजूदगी में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक में आज संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई।इसमें पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी से कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाले शक्ति एप्प के बारे में जानकारी दी गई।इस एप्प से ज़्यादा से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़ने को कहा गया।टिकट दावेदारों के यह भी बताया गया कि टिकट पाने से पहले यह भी देखा जाएगा कि शक्ति एप्प पर उन्होंने कितने कार्यकर्ताओं को जोड़ा है।

दरअसल इस एप्प में हर कार्यकर्ता को जोड़ने वाले का एपिक नंबर भी आता हैए जिससे पता चलेगा कि किस कार्यकर्ता को किसने जोड़ा है। एप्प पर दावेदारों से उनके फीडबैक भी लिए गए। मोर्चा पदाधिकारियों की बैठक में हर मोर्चा संगठन को चुनाव के मद्देनज़र अहम जिम्मेदारियां दी गई। सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने लोगों के नाम सामने रखेएजिन्हें संगठन में जगह दी जानी है।

पुनिया ने डाटा एनालिटिक्स विभाग के अध्यक्ष प्रवीण चक्रवर्तीए समन्यवक शशांक शुक्ला जिलाए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ एप्प शक्ति प्रोजेक्ट की समीक्षा की।शक्ति एप्प के ज़रिए जो लोग कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम कर रहे हैं उन्हें आ रही समस्याओं को सुलझाने के तरीके भी बताए गए। लोगों ने बताया कि लेकिन पुष्टीकरण का मैसेज नहीं आ रहा हैए जिससे उन्हें दुविधा हो रही है।

कांग्रेस आईटी के राष्ट्रीय समन्वयक रोहन गुप्ता ने प्रस्तुतीकरण देकर बताया कि 2018 में सोशल मीडिया में भाजपा का सामना कैसे करना है।उन्होंने संदेशों को फैलानेए विरोधियों की चाल का जवाब देने और मुद्दों को जनता के बीच ले जाने के मसले पर जानकारी दी।गुप्ता ने गुजरात और कर्नाटक के अनुभवों को भी साझा किया। सोशल मीडिया पर मोर्चाबंदी कैसे की जाएगी। वहीं एक अन्य बैठक में आदिवासी कांग्रेस की बैठक में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांघी के आगामी छत्तीसगढ दौरे के के कार्यक्रमों के मद्देनजर विचार किया गया।