Breaking News

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी भाविना को बधाई

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने टोक्यो पैरालंपिक में रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई दी है।

श्री गांधी ने ट्वीट किया, “रजत पदक जीतने पर भाविना पटेल को बधाई। हम आपकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है। आपने देश का गौरव बढ़ाया है।”

गौरतलब है कि भारत की भाविना पटेल ने टोक्यो पैरालंपिक की टेबल टेनिस प्रतिस्पर्धा के फाइनल में पहुंची लेकिन उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।