कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह का कद किया छोटा, गोवा और कर्नाटक के बनाये नये प्रभारी

नई दिल्ली,  कांग्रेस ने संगठन मे बड़ा फेरबदल करते हुये  गोवा और कर्नाटक के पार्टी प्रभारी दिग्विजय सिंह को उनके पद से हटा दिया है। कांग्रेस ने गोवा में चेल्ला कुमार को और कर्नाटक  मे के.सी. वेणुगोपाल को पार्टी प्रभारी बनाया है। कांग्रेस ने ये फैसला गोवा विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद लिया है, जहां दिग्विजय सिंह के कारण कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद सरकार नही बना पायी  है। उधर, कर्नाटक में  2018 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

पीएम मोदी ने कहा था, नोटबंदी से नक्सली घटनाए बंद हो जायेंगी… ?- अखिलेश यादव

गोवा विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी। उसके बावजूद सरकार बनाने में असफल रहने पर गोवा प्रभारी के तौर पर दिग्विजय सिंह की काफी आलोचना हुई थी। 18 मार्च को गोवा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लुइजिन्हो फलेइरो ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव दिग्विजय सिंह और गोवा स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष के.सी. वेणुगोपाल को पार्टी के लिए अक्षम बताते हुए उनके ऊपर करारा हमला किया था।

बाबरी ढांचा गिराने के आरोपी ने किया, बड़ा खुलासा ?

कांग्रेस के पास सरकार बनाने के लिए पर्याप्त संख्या बल यानि 21 विधायको का समर्थन हासिल था। लेकिन दिग्विजय सिंह ने सुझाव दिया था कि कांग्रेस को राज्यपाल मृदुला सिन्हा की तरफ से सरकार बनाने का निमंत्रण देने की प्रतीक्षा करनी चाहिए। तबतक छोटी पार्टियों और निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त कर भाजपा ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया। वहीं, 2018 में कर्नाटक में विधानसभा का चुनाव होने वाला है। कांग्रेस यहां कोई रिस्क नही लेना चाहती है।

बदल जाएंगे विधानसभा चुनावों के परिणाम, कोर्ट ने अपने कब्जे में ली ईवीएम, कार्रवाई शुरू

 

Related Articles

Back to top button