कांग्रेस ने यूपी चुनाव के लिए जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची

congressnew_5नई दिल्ली,  कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी सहित 40 दिग्गज नेता उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए वोट जुटाने का काम करेंगे।

जारी सूची मे, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, पूर्व केन्द्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, जनार्दन द्विवेदी, मोहसिना किदवई, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, मुकुल वासनिक, सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, संजय सिंह, प्रदीप माथुर, पी एल पुनिया, अशोक गहलोत, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी शैलजा, कैप्टन सतीश शर्मा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ज्योतिरादित्य सिंधिया, मनीष तिवारी, सचिन पायलट, आरपीएन सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा, शकील अहमद, शोभा ओझा, अमरिंदर सिंह राजा बरार, के राजू, मोहम्मद अजहरूद्दीन, सलीम शेरवानी, इमरान किदवई, ओबेदुल्ला खान आजमी, जुबेर खान, शकील अहमद खान और नगमा का नाम शामिल है। उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में 11, 15, 19, 23, 27 फरवरी तथा 4, 8 मार्च को मतदान होगा। 15 फरवरी को दूसरे चरण के लिए जिन 11 जिलों में मतदान होगा उसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर तथा बदायूं शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button