Breaking News

कांग्रेस ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगो से कि ये अपील…

वाराणसी , कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्य सभा सांसद डॉ0 संजय सिंह और अमिता सिंह ने स्थानीय नेताओं से सदस्यता अभियान चलाकर हर वर्ग के लोगों का पार्टी से जोड़ने की अपील की है।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी के मूल निवासी  सिंह ने आज यहां पार्टी के वाराणसी के पूर्व सांसद डॉ0 राजेश मिश्र एवं इसी लोक सभा क्षेत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चुनावी मुकाबला कर चुके पूर्व विधायक अजय रायए जिला अध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा महानगर अध्यक्ष सीताराम केसरी सहित तमाम स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की। बैठक में संगठन की कमियों के साथ.साथ पार्टी को मजबूत बनाने के कई सुझाव भी केंद्रीय नेता के समक्ष रखे गए।

श्नेहरू.गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले डॉ सिंह ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों तक कांग्रेस की उपलब्धियां बताते हुए उन्हें सदस्य बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अगामी महीनों में पार्टी की ओर से कई कार्यक्रम आयोजित की जाएंगे। प्रदेश में लोकसभा क्षेत्र वार संगठन को मबूत करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

बैंठक में शामिल कांग्रेस की नेता एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मंत्री अमिता सिंह ने डॉक्टर इंजीनियरए चार्टड एकांउटेंट जैसे प्रोफेशनल्स को पार्टी से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में इस अभियान को जोरशोर से शुरु किया जाएगा। जिला अध्यक्ष  शर्मा ने बताया कि आगामी अप्रैल में वाराणसी में पार्टी से जुड़े डॉक्टरों, इंजीनियरों एवं अन्य प्रोफेशनल्स को केंद्रित करते हुए एक सम्मेलन का आयोजन करने का आज फैसला लिया गया है। सम्मेलन में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता शशि थरूर भी शामिल होंगे।