कानपुर में महिला की सिर कूच कर हत्या

कानपुर, उत्तर प्रदेश में कानपुर नगर के गोविन्दनगर क्षेत्र में शनिवार को घरेलू विवाद में एक महिला की सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गयी। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि गुजैनी एफ ब्लाक में एक महिला रोशनी का शव मिला है जिसकी सिर में किसी ठोस वस्तु से प्रहार का निशान है। महिला के भाई राहुल की सूचना पर पुलिस ने मकान का ताला तोड़ कर शव को बरामद किया। भाई राहुल की तहरीर पर विवाहिता के पति संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वह फिलहाल फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

उन्होने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण फॉरेंसिक टीम द्वारा किया गया। प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। महिला के पति पर संदेह है, जो वर्तमान में फरार है। बताया जाता है कि लंबे अरसे से महिला का अपने पति से दहेज को लेकर विवाद चल रहा था और महिला इन दिनो अपने भाई के साथ रह रही थी। पुलिस ने महिला के पति की गिरफ्तारी के टीम का गठन किया है।

Related Articles

Back to top button