Breaking News

कार ट्रक की टक्कर में महिला जज की मौत, चालक घायल

फिरोजाबाद, उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर क्षेत्र लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को कार और ट्रक की टक्कर में मैनपुरी में तैनात अपर जिला जज (एडीजे) पूनम त्यागी और उनका ड्राइवर सचिन घायल हो गये। जहां उपचार के दौरान एडीजे की मौत हो गई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायल एडीजे और उनके चालक को इलाज के लिए सैफई पीजीआई में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों एडीजे को मृत घोषित कर दिया, जबकि चालक का उपचार चल रहा है।

आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज जनपद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में किलोमीटर 65 पर कार आगे चल रहे ट्रक के नीचे जा घुसी दुर्घटना में कार में सवार मैनपुरी की अपर जिला जज पूनम त्यागी और चालक सचिन घायल हो गया जिसे उपचार के लिए थाना पुलिस और यूपीडा के अधिकारियों द्वारा सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रणविजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि आज सुबह नौ बजे के करीब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मैनपुरी की अपर जिला जज अपनी कार से गाजियाबाद से मैनपुरी आ रही थी तभी जिले के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगे चल रहे ट्रक में कार टकरा गई दुर्घटना में महिला जज और उनका चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको उपचार के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज भर्ती कराया गया। जानकारी मिली है उपचार के दौरान महिला जज की मौत हो गई है। जिसकी जानकारी उनके परिजनों को भी दे दी गई है।
दुर्घटना की वजह चालक को झपकी लगना माना जा रहा है