काशी से तमिलनाडु तक ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना हो रही साकार : ब्रजेश पाठक

वाराणसी,  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि काशी तमिल संगमम-4.0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को साकार करने का बड़ा माध्यम बन रहा है। यहीं से आदि शंकराचार्य ने प्रस्थान कर देश के चारों कोनों में चार पीठों की स्थापना की थी। आक्रमणकारियों के अनेक प्रयासों के बावजूद भारतीय संस्कृति को कोई छू भी नहीं सका।

ब्रजेश पाठक ने कहा कि तमिलनाडु से आए प्रतिभागी काशी तथा हिंदी भाषी क्षेत्रों की संस्कृति से रू-ब-रू हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारत माता की सम्पूर्ण सांस्कृतिक धरोहर को एक सूत्र में पिरोने का कार्य कर रहे हैं। एक तरफ हमारे पास बाबा विश्वनाथ हैं तो दूसरी ओर भगवान रामेश्वरम।

उपमुख्यमंत्री ने इसे एक अकल्पनीय आयोजन बताते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देश को सांस्कृतिक रूप से एक सूत्र में बांधने का कार्य कर रहा है तथा उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु के बीच सदियों पुराने रिश्तों को और अधिक मजबूत बना रहा है।

Related Articles

Back to top button