किन्नर महाकुंभ की व्यवस्था से नाखुश

प्रयागराज, तीर्थराज प्रयाग में आगामी 13 जनवरी से शुरू हो रहे महाकुंभ मेले की व्यवस्था से नाराज बहुत से किन्नर वापस अपने अपने स्थान को लौट गए हैं।

उत्तर प्रदेश किन्नर अखाड़ा की अध्यक्ष और किन्नर अखाड़े की महाकुंभ प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यनंद गिरी ने सोमवार को बताया कि मेला प्रशासन व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है, जिसके कारण बाहर से आए हमारे लोगों को वापस जाना पड़ा। मेला प्रशासन के व्यवस्था के अभाव में उनको ठहराने के लिए अभी तक कोई व्यवस्था नही किया जा सका।

उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के सदस्य महामंडलेश्वर स्वामी कौशल्यनंद गिरी ने कहा कि व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में किन्नर संत दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, राजस्थान, मणिपुर, मिजोरम, गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश आदि शहराें को वापस लौट गए है जो व्यवस्था होने के बाद ही वापस आएंगे।

Related Articles

Back to top button