किसानों का नहीं बड़े पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रहे हैं मोदी- राहुल गांधी

rahul modiदेवरिया,  उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर किसान यात्रा का आगाज करते हुये कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह किसानों की समस्याओं पर ध्यान देने की बजाय पूंजीपतियों के कर्ज माफ कर रहे है। गांधी ने करीब एक महीने तक चलने वाली महायात्रा का शुभारम्भ आज देवरिया के रूद्रपुर से किया।

गांधी ने बाद में खाट सभा में लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि मोदी किसानों की समस्याओं पर ध्यान न देकर केवल पूंजिपतियों के कर्ज माफ कर रहे हैं। किसान देश का भाग्य विधाता होता है। अगर किसान परेशान रहेगा तो देश विकास की डगर पर नहीं चल सकता। इससे पहले गांधी ने अपनी राजनीति जीवन की महायात्रा की शुरूआत रूद्रपुर के पचलड़ी गांव से शुरू की। उन्होंने कहा कि देश का किसान बदहाल है। किसानों का उनके उत्पादन में लागत भी नहीं निकल पा रहा है। कांग्रेस सरकार ने किसानों की भलाई के लिये उन पर नब्बे हजार करोड़ का कर्ज माफ कर दिया था। किसानों की भलाई के लिये कांग्रेस सरकार एक बिल लाई थी जिसमें किसानों की जमीन का यदि अस्पताल, स्कूल तथा अन्य सामाजिक कार्यों के अधिग्रहण किया जाय तो उसका बाजार मूल्य पर भुगतान किया जाना प्रस्तावित था मगर इस विधेयक को पारित नहीं होने दिया गया।

Related Articles

Back to top button