कुंठित है अखिलेश यादव: ब्रजेश पाठक

आगरा, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव कुंठा में हैं।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि उनको पूरे प्रदेश की जनता याद दिला रही है, जब जब सपा सत्ता में रही तब गुंडई, बदमाशी और किडनैपिंग सामान्य बात थी। योगी सरकार में प्रदेश की कानून व्यवस्था एक नंबर पर है और चतुर्मुखी विकास हो रहा है। सपा सरकार में बदमाश आगरा की सड़कों पर चौथ वसूली करते थे। आगरा को अराजकता का अड्डा बना कर रख दिया था। आज अपराधी जेल में हैं या प्रदेश छोड़ कर चले गए।
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आगरा के जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में मरीजों से हालचाल जाना और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक भी की। आगरा में दो निजी कार्यक्रम थे वहां भी उप मुख्यमंत्री पहुंचे।





