Breaking News

कुएं के अंदर शव मिलने से फैली सनसनी

अलवर, राजस्थान में अलवर के सदर थाना क्षेत्र जाजोर का बास गांव में कुएं के अंदर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान पिंटू प्रजापत निवासी बिंजारी थाना राजगढ़ के रूप में हुई।

ग्रामीणों की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेकर शव को कुएं से बाहर निकालने के लिए सिविल डिफेंस की टीम को सूचना दी।

उसके बाद सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और कुएं में गिरे शव को करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया और शव को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।