कुएं में मिट्टी की तोंद गिरने से मजदूर की मौत….

जींद,  बुडायन गांव से शिक्षा भारती स्कूल की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते पर खेत में पुराने कुएं से ईंट निकालने के दौरान मिट्टी खिसकने से एक मजदूर अंग्रेज की दम घुटने से मौत हो गई।

कुएं में मिट्टी की तोंद मजदूर के ऊपर गिरने की जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अमला वहां पहुंचा।  करीब ढाई घंटे तक प्रशासन द्वारा किए प्रयास के बाद दबे मजदूर अंग्रेज को निकाला गया।

उसे एंबुलेंस से उचाना नागरिक अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  ग्रामीणों ने प्रशासन से अंग्रेज के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी के साथ-साथ आर्थिक मदद भी मुहैया कराने की मांग की।

Related Articles

Back to top button