Breaking News

कुएं में मिला मां और बेटी का शव

सिवनी,  मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में एक कुएं में आज महिला और उसकी बच्ची की शव बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार अरी थाना के ग्राम गंगेरूआ में एक कुआं में एक महिला दिक्षा ठाकुर व उसकी बेटी रोली का शव मिला है। यह मामला प्रकाश में आने के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया। मृतका के परिजनों ने ससुराल के लोगों पर गंभीर आरोप लगाया है। आक्रोशित लोगों ने ग्राम गंगेरूआ के सड़क पर जाम लगा दिया गया।

मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी भी पहुंच गए। समझाईश के बाद जाम हटा दिया गया।