कुमारस्वामी PM मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

बेंगलुरु,  कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी गुरुवार को नयी दिल्ली में मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार श्री कुमारस्वामी कल नयी दिल्ली आयेंगे और शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे।  लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद श्री मोदी 30 मई को लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

लोकसभा की 543 सीटों में से 542 सीटों पर हुए चुनाव में राजग ने 350 से अधिक सीटें जीती हैं।  पार्टी सूत्रों ने यूनीवार्ता को बताया कि भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा भी श्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेंगे।

Related Articles

Back to top button