केंद्र के खिलाफ दिल्ली में उपवास और धरना देगी कांग्रेस- हरीश रावत

harish-rawat-1नई दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने केन्द्र सरकार के खिलाफ उपवास करने का फैसला किया है। रावत 5 जनवरी को दिल्ली में भगीरथी जोन मास्टर प्लान को केंद्र सरकार द्वारा खारिज करने के फैसले के खिलाफ सांकेतिक धरना देंगे। कांग्रेस के अनुसार यह धरना जंतर मंतर में या पर्यावरण मंत्रालय के बाहर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री हरीश रावत का दावा है कि वह उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के जरिये केन्द्र सरकार की पोल खोल देंगे। रावत के अनुसार केन्द्र लगातार कांग्रेसशासित राज्यों की उपेक्षा कर रहा है जिसके कारण उन्होंने यह फैसला किया। हालांकि रावत ने इस कदम को मुख्यमंत्री का दायित्व बताया है। रावत के मुताबिक राज्य के सांसद दिल्ली दरबार के दरबारी बनकर रह गए हैं।

Related Articles

Back to top button