केन्द्रीय विद्यालय को फिक्की खेल पुरस्कार मिलेगा

नयी दिल्ली,  केन्द्रीय विद्यालय संगठन  को सार्वजनिक क्षेत्र वर्ग में फिक्की भारतीय खेल पुरस्कार 2018 के लिए चुना गया है। केवीएस को यह पुरस्कार 25 अक्टूबर को मिलेगा।

न्यायमूर्ति मुद्गल की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने के वी एस को इस पुरस्कार के लिया चुना है। गौरतलब है कि केवीएस के स्कूलों में खेल.कूद गतिविधियों पर अधिक ध्यान दिया जाता है। गत वर्ष राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने स्कूली खेल में विशिष्ट प्रदर्शन के लिए केवीएस के आयुक्त संतोष कुमार मल्ल को इस राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया था।

केवीएस ने खेल.कूद के प्रोत्साहन के लिए अपने 25 क्षेत्रीय केन्द्रों में राष्ट्रीय खेल प्रकोष्ठ की स्थापना की है। केवीएस अपने प्राइमरी छात्रों के लिए हर साल एक दिवसीय मिनी स्पोर्ट्स आयोजित करता है। केवीएस ने गत वर्ष भुवनेश्वर में राष्ट्रीय स्कूल खेलों का भी आयोजन किया थाए इसके अलावा वह विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं में शरीक होता रहा है और उसके छात्र बेहतर प्रदर्शन करते हैं।

Related Articles

Back to top button