केरल में यूडीएफ गठबंधन की जीत निश्चित : राहुल गांधी

नयी दिल्ली,  कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने केरल विधानसभा चुनाव में युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट-यूडीएफ गठंधन की जीत को निश्चित बताते हुए कहा है कि गठबंधन के सत्ता में आने के बाद वह राज्य सरकार के साथ मिलकर खूबसूरत केरल के निर्माण के लिए काम करेंगे।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर शुक्रवार को एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व वाला गठबंधन टीम यूडीएफ ही टीम केरल है। प्रत्येक उम्मीदवार केरल की जनता की आवाज़, आकांक्षाओं और विश्वास का प्रतिनिधित्व करता है। यह अनुभवी नेताओं और युवा परिवर्तनकारियों का एक समूह है-ऐसे सशक्त पुरुष और महिलाओं की टीम जो अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों की बारीकियों को समझते हैं।

उन्होंने लिखा “मेरे लिए केरल घर है और केरल की जनता मेरा परिवार है। जनता ने मुझे जो कुछ भी सिखाया है और जिस प्यार और स्नेह से उन्होंने मुझे अपनाया है, उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं-मैं हमेशा आपका साथी रहूंगा।”

कांग्रेस नेता ने कहा “केरल का संदेश स्पष्ट है कि जनता बदलाव के लिए तैयार है, वे ऐसी सरकार चाहते हैं जो उनकी बात सुने, समझे और ईमानदारी से काम करे।

आगामी यूडीएफ सरकार के साथ मिलकर, मैं इस खूबसूरत राज्य के लिए एक बेहतर भविष्य बनाने में हर संभव प्रयास करूंगा। केरल विजयी होगा। यूडीएफ नेतृत्व करेगा।”

Related Articles

Back to top button