Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य ने थामी अयोध्या में सफाई अभियान की कमान

अयोध्या, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान के तहत सामूहिक रूप से एकता और दृढ़ संकल्प के साथ भगवान राम की नगरी अयोध्या में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पिछले तीन दिनों से सफाई अभियान में लगे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने 02 अक्टूबर 2014 को साफ-सफाई को बढ़ावा देने के लिये स्वच्छ भारत अभियान शुरू करते हुये खुद हाथों में झाड़ू थामी थी, तो पूरे देश ने हाथ में झाड़ू थाम लिया था। इसी क्रम में उपमुख्यमंत्री सहित प्रमुख अधिकारी ,जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी भी सफाई कार्य में जुटे। इस अभियान के जरिए सफाई के प्रति अयोध्यावासियों तथा श्रद्धालुओं में जागरूकता और सकारात्मक सोच लाने का प्रयास किया जा रहा है, जो‌ पूरे अयोध्या धाम में यह अभियान एक जन-आंदोलन में बदल चुका है।

मुख्यमंत्री ने आज अशर्फी चौराहे तथा आसपास के क्षेत्र की साफ सफाई में सबके साथ मिलकर अपना श्रमदान दिया। उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगो को कपड़े के बैग वितरित कर प्लास्टिक से मुक्ति के लिए प्रेरित भी किया।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान जो कि आगे भी जारी रहेगा ,साथ ही हर वार्ड के सदस्य इस जन आंदोलन में भाग ले रहे हैं तथा अयोध्या को स्वच्छ और सुंदर बना रहे है। अयोध्या में आने वाले श्रद्धालु भी ‘जहां जन्मे राम, स्वच्छ अयोध्या धाम’ अभियान में भाग ले रहें हैं और नहाने के बाद घाटों, दर्शन के बाद पुष्प, पॉलिथीन इत्यादि को उचित स्थान पर निस्तारित कर रहे हैं।

अयोध्या धाम को साफ सुथरा रखने के लिए अयोध्या वासियों ने भी कमर कस ली है, अब वह अपने घर की नहीं घर के सामने तथा आसपास में भी साफ सफाई कर रहे हैं और इस जन आंदोलन में भाग ले रहे हैं।

श्री मौर्य ने कहा कि अयोध्या वासियों सहित असंख्य राम भक्तों का सपना अब साकार होने वाला है, 22 जनवरी को प्रभु श्री राम अपने जन्म स्थान में बन रहे भव्य व दिव्य मन्दिर में विराजमान होंगे । अनेक प्रकार के सुंदर-मंगल साज सजाए गए है। रामराज की तरह सज रही अयोध्या में एंट्री करते ही श्रद्धालु सनातन कल्चर में डूब रहे हैं,वहीं दीवारें भी अलग-अलग कलाकृतियों से सजाई जा रही हैं। स्वच्छ अयोध्या के इस संदेश को जन-जन तक, हर घर तक पहुंचाकर इस जन आंदोलन को आगे बढ़ाना है।

इससे पहले श्री मौर्य ने अभियान की टीम के साथ 25 दिसंबर को लता मंगेशकर चौक के आस‌ पास

व श्री राम मंदिर जन्मभूमि के निकट साफ सफाई कर कूड़े को निस्तारित किया ।इसी तरह 26 दिसंबर को राम की पैड़ी तथा सरयू घाटों पर भी सफाई अभियान चलाया गया। सरयू के घाटों पर जाकर श्रद्धालुओं से सरयू मैया को साफ सुथरा रखने का उप मुख्यमंत्री ने आह्वान किया गया।

श्री मौर्य के साथ सफाई अभियान में कैबिनेट मन्त्री मंत्री सूर्य प्रताप शाही , प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह , राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा , प्रदेश महामंत्री संजय राय , क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा , जिलाध्यक्ष गण संजीव सिंह व कमलेश श्रीवास्तव , सांसद लल्लू सिंह , महापौर गिरीश पति त्रिपाठी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह जी, विधायक गण रामचंद्र यादव , वेद प्रकाश गुप्ता व डा0 अमित सिंह चौहान जी, पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय , पूर्व महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा , जनप्रतिनिधि, पदाधिकारियों की गरिमामई उपस्थिति रही।