कैदी ने जेल में फांसी लगाकर खुदकुशी की

रायबरेली, उत्तर प्रदेश में रायबरेली के जिला कारागार में पास्को अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में बंद कैदी ने बीती देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

जिला कारागार अधीक्षक ने गुरुवार को बताया कि कैदी राघवेंद्र सिंह (24 साल) का फांसी पर झूलता हुआ शव बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि मृतक बछरांवा का रहने वाला था और अपहरण एवं यौन शोषण के मामले में निरुद्ध था। उन्होंने कहा कि मृतक ने अंतरजातीय विवाह किया था लेकिन वह अपने परिवार से भी बेदखल एवं बहिष्कृत था।

उसके परिवार से कभी भी उससे मिलने नहीं आता था। जिससे वह विचलित रहता था। बुधवार को देर शाम तक जब वह नहीं मिला तब उसकी खोजबीन शुरू हुई। जिसमें कारागार की पुरानी इमारत के बैरक में अंगौछे से लटका हुआ शव फांसी पर झूलता मिला।

इस घटना से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button