Breaking News

कोई दिन ऐसा नही जाता जब यूपी में लूट, हत्या, अपहरण, बलात्कार की घटनाएं न हों- अखिलेश यादव

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। भाजपा सरकार इस पर नियंत्रण पाने में असफल साबित हो गई है। उन्होने कहा कि भाजपा राज में कोई दिन ऐसा नही जाता है जब राजधानी सहित प्रदेश के अन्य भागों में लूट, हत्या, अपहरण और बलात्कार की घटनाएं न घटती हों।

जयललिता के आवास को स्मारक में तब्दील करने का काम, प्रारंभ

आज रात ‘बिग बॉस’ से बाहर हो गए, फाइनल की ये दावेदार शख्सियत ……

नेपाल की प्रांतीय सरकार के मुख्यमंत्री पद के प्रबल उम्मीदवार, कौशल कुमार यादव से बातचीत का वीडियो

अखिलेश यादव ने  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों पर सवाल उठाते हुये कहा कि न तो  दावे के मुताबिक अपराधी प्रदेश के बाहर गए हैं और नहीं उन पर पुलिस का शिकंजा कसा जा सका है। उल्टे अपराधी पुलिस पर हमला कर रहे हैं। अपनी हताशा में विपक्ष की आवाज दबाने के लिए भाजपा सरकार यूपीकोका का नया शिगूफा उछाल रही है।

शिवपाल सिंह यादव की गाड़ी से उतरा, समाजवादी पार्टी का झंडा ….

 तेजस्वी यादव का बिहार मे सत्ता परिवर्तन का दावा, बताया इसका कारण…

गुजरात सरकार गिराने के लिए हार्दिक पटेल ने खेला बड़ा दाव….

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पुलिस तंत्र की निष्क्रियता का हाल यह है कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन के हाथरस जनपद में पैतृक गांव बहरदोई (सादाबाद) स्थित आवास में चोरी हो गई। पुलिस की गश्त, अपराधियों में भय जैसी कोई चीज दूर-दूर तक नहीं दिखाई दी।

गुजरात की नई-नवेली सरकार में फूट? डिप्टी सीएम ने बीजेपी को दिया अल्टिमेटम

देखिए कैसे फर्जी विज्ञापन के शिकार हुए उपराष्ट्रपति….

लोकसभा चुनाव का सपा बदल देगी चाल और चरित्र,जानिए कैसे…

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा  कि मुख्यमंत्री  के कानून व्यवस्था में सुधार के दावों की पोल खोलती वे कई घटनाएं भी हैं जो स्वयं भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ घटी हैं। प्रतापगढ़ में भाजपा विधायक के घर में चोरी हो गई। मंदिर से कीमती मूर्तियां चोरी हो गईं। बुलन्दशहर में भाजपा नेता के घर चोरी हो गई। सोनभद्र में भाजपा विधायक की कार चोरी हो गई। आखिर राज्य में किसकी सरकार है? इस सरकार में किसी की इज्जत या जान माल सुरक्षित नहीं है। महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा पर खतरा है।

योगी सरकार ने भीमराव अंबेडकर को लेकर लिया बड़ा फैसला…..

कांग्रेस के इन दिग्गज नेताओं ने छोड़ा पार्टी का साथ…..

ट्रिपल तलाक पर जानिए मुलायम सिंह की बहू का विचार

उनहोने कहा कि प्रदेश में जब ऐसे बुरे हालात हों तो भाजपा सरकार किस मुंह से ढ़ाई लाख करोड़ के निवेश का दावा कर सकती है। कोई भी प्रतिष्ठित औद्योगिक घराना यहां असुरक्षा के महौल में अपना उद्योग नहीं लगाएगा। यहां तो ब्यूरोक्रेसी के कुचक्र के साथ अपराधियों द्वारा रंगदारी मांगने की घटनाएं भी आम हैं। इन पर रोक लगाने में प्रशासन पूर्णतया विफल रहा है।

अखिलेश सरकार की इस बड़ी योजना पर योगी सरकार लगाने जा रही रोक,अब कई लोग…..

सांसद ओवैसी का पीएम मोदी पर बड़ा हमला- गुजरात मे हमारी भाभी के लिए भी न्याय सुनिश्चित करें

भेदभाव संविधान ने तो समाप्त कर दिया, परंतु सत्ता वर्ग इसको हर स्तर पर संरक्षण देते रहे-मायावती

भाजपा की सरकार केन्द्र में हो या राज्य में अब तक जनहित का कोई काम नहीं कर सकी हैं। जनता उनके झूठे वादों से तंग आ चुकी है। मंहगाई, नोटबंदी और जीएसटी ने लोगों की कमर तोड़ दी है। अब बस सन् 2019 की ही लोगों को प्रतीक्षा हैं जब वह अपने उत्पीड़न का हिसाब किताब करेगी।

मायावती द्वारा जब्त करवाया गया अरबों का खजाना, अब जाकर राजा भैया को मिला वापस

अखिलेश यादव ने लोकतंत्र पर जनता का भरोसा पुख्ता करने के लिये उठाया कदम- समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता की हुई हत्या, कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल