कोई हीरोइन इस एक्टर के साथ फिल्म करने को तैयार नहीं

saf aliमुंबई,  बॉलीवुड के छोटे नवाब सैफ अली खान इस समय अपने करियर को बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उनकी पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं कि निर्माता-निर्देशकों का विश्वास सैफ अली खान पर से उठ गया है। इसके लिए सैफ के चयन को भी दोषी ठहराया जा सकता है। अपनी छवि को बदलने के लिए उन्होंने कुछ ऐसी भूमिका निभा ली जो उनकी शख्सियत पर जमी नहीं और नतीजे में फिल्में फ्लॉप हो गईं। सैफ अब अपने करियर को संवारने के लिए शेफ नामक फिल्म का निमार्ण कर रहे है। शूटिंग अक्टूबर से शुरू होगी। यह हॉलीवुड फिल्म शेफ का ऑफिशियल रीमेक है। शेफ के लिए सैफ ने प्रशिक्षण लेना भी शुरू कर दिया है। इस फिल्म का निर्देशन राजा कृष्णा मेनन कर रहे हैं। राजा ने इस वर्ष प्रदर्शित हुई फिल्म एअरलिफ्ट का निर्देशन किया था। शेफ के बारे में खास बात यह है कि इसकी कई जगह पर शूटिंग की जाएगी। गोआ, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और यूरोप में इसे फिल्माया जाएगा। फिल्म कॉमेडी ड्रामा है और सैफ शेफ के रूप में नजर आएंगे। फिल्म की हीरोइन अभी तक फाइनल नहीं हुई है। दीपिका, प्रियंका, कैटरीना जैसी हीरोइन की तलाश है।  वे सैफ के साथ काम नहीं करना चाहती हैं। शायद उनका मानना है कि सैफ के साथ फिल्म करना उनके करियर के लिए नुकसानदायक हो सकता है क्योंकि सैफ इस समय बॉक्स ऑफिस पर अनसेफ है।

Related Articles

Back to top button