कोल्हापुर जिले में कोरोना के दो मरीजों की मौत

कोल्हापुर, महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले में कोरोना पॉजिटिव दो महिलाओं की बुधवार को मौत हो गयी, जिनमें से एक की कर्नाटक में चिकोड तहसील के मंगुर गांव में और एक अन्य महिला की गढ़िंगलाज तहसील के लिंगनूर गांव में मौत हुई।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आज दोपहर 1200 बजे तक कोरोना के 16 नये मरीज पॉजिटिव पाये गये हैं। आज तक कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 16 हो गयी। जिले में आज मिले 16 नये कोरोना मरीजों के साथ ही कुल मरीजों की संख्या 1028 तक पहुंच गयी है। आज सुबह छह मरीज ठीक हो कर अपने घर चले गये जिसके साथ ठीक हुए मरीजों की संख्या 769 हो गयी।

Related Articles

Back to top button