कोहरे के कारण कुछ रेलगाड़ियों को किया गया रद्द

जयपुर, दिल्ली मंडल में कोहरे के कारण ट्रेनों के देरी से चलने के कारण तथा रेलखंडों पर पाथ की सुगम उपलब्धता के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कई रेलगाड़ियों को रद्द किया गया हैं।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार गाड़ी संख्या 04469 रेवाड़ी-दिल्ली स्पेशल रेल सेवा 21 एवं 28 जनवरी को रद्द किया गया हैं। इसी तरह गाड़ी संख्या 19701 जयपुर-दिल्ली केंट रेल सेवा 20 एवं 27 जनवरी, गाड़ी संख्या 19702 दिल्ली केंट-जयपुर रेल सेवा 22 एवं 29 जनवरी, गाड़ी संख्या 14727 श्रीगंगानगर-तिलक ब्रिज रेल सेवा 20 एवं 27 जनवरी को रद्द रहेगी।

इसके अलावा गाड़ी संख्या 14737 भिवानी-तिलक ब्रिज रेल सेवा, गाड़ी संख्या 14738 तिलक ब्रिज-भिवानी रेल सेवा एवं गाड़ी संख्या 14728 तिलक ब्रिज-श्रीगंगानगर रेल सेवा 21 एवं 28 जनवरी को रद्द रहेगी।

Related Articles

Back to top button