कौशाम्बी और प्रयागराज हादसे से मुख्यमंत्री योगी दुखी, आर्थिक सहायता की घोषणा

लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कौशाम्बी में हुए सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से घटना की विस्तृत जानकारी ली और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि घायलों के इलाज में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

इसके साथ मुख्यमंत्री ने प्रयागराज में हुए एक अन्य दुखद हादसे का भी संज्ञान लिया। जानकारी के अनुसार, बामपुर गंगा घाट पर स्नान के दौरान चार बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस घटना पर भी मुख्यमंत्री ने गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिए, साथ ही प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

Related Articles

Back to top button