खतरे के निशान से ऊपर पहुंचा यमुना का जलस्तर,दिल्ली पर मंडराया बाढ़ का खतरा

नयी दिल्ली ,  यमुना का जल स्तर खतरे के निशान के ऊपर पहुंच गया है और इसमें और अधिक बढ़ोतरी की आशंका है। मौजूदा स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने बाढ़ जैसी स्थिति को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का परामर्श जारी किया है।

हथिनीकुंड बैराज पर यमुना नदी का जल स्तर 90,000 क्यूसेक के खतरे के निशान को पार कर आज सुबह नौ बजे 2.11 लाख क्यूसेक तक पहुंच गया।

पूर्वी दिल्ली जिला प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि दिल्ली रेलवे पुल पर यमुना नदी का जल स्तर आज सुबह सात बजे 204.92 मीटर तक पहुंच गया था , जो खतरे के निशान से ऊपर है। जल स्तर में और वृद्धि हो रही है। एक अधिकारी ने बताया कि यमुना नदी के खतरे के निशान पार करने के बाद कल चेतावनी जारी की गयी थी।

Related Articles

Back to top button