खालिदा जिया के निधन पर मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी ने जताया शोक

नयी दिल्ली बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष खालिदा जिया के निधन पर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी ने शोक व्यक्त किया।
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर लिखा, “कांग्रेस की ओर से मैं बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में उन्होंने देश की राजनीतिक यात्रा को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा उनके परिवार, समर्थकों और बांग्लादेश की जनता के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।”
राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा, “बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के निधन से दुखी हूं। सार्वजनिक जीवन में अपने लंबे करियर के दौरान, उन्होंने बंगलादेश की राजनीतिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके परिवार, समर्थकों और बंगलादेश के लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं।”
गौरतलब है कि श्रीमती जिया ने मंगलवार को ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से दिल और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण से जूझ रही थी।





