खेलो इंडिया यूथ गेम्स में, ये प्रदेश 85 स्वर्ण सहित 228 पदकों के साथ बना चैंपियन

पुणे,  दूसरे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में मेजबान प्रदेश महाराष्ट्र ने कुल 228 पदक हासिल करते हुए खेलों का अंत पदक तालिका में पहले स्थान के साथ रहते हुए किया। उसके हिस्से 85 स्वर्णए 62 रजत और 81 कांस्य पदक आए। इन खेलों का रविवार को यहां समापन हो गया। पदक तालिका में हरियाणा ने दूसरा और दिल्ली ने तीसरा स्थान हासिल किया।

महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर और महाराष्ट्र के खेल मंत्री विनोद तावड़े ने यहां शिव छत्रपति स्पोटर्स कॉम्पलेक्स के बैडमिंटन हॉल में आयोजित समापन समारोह में ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

जावडेकर ने इस मौके पर कहा कि खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन ने प्रधानमंत्री के  पांच मिनट और के संदेश को सार्थक किया है। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकार हर स्कूल में एक घंटे के गेम पीरियड को लाने को लेकर प्रतिबद्ध है। वहींए तावड़े ने कहा कि वह सिर्फ पांच मिनट नहीं चाहते बल्कि 50 मिनट चाहते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई भी की।

Related Articles

Back to top button