Breaking News

गलती से गोली चलने के कारण पुलिस कांस्टेबल की मौत

हैदराबाद,  तेलंगाना के हैदराबाद में मंगलवार की रात पुराने शहर के हुसैनी आलम पुलिस स्टेशन में एक पुलिस कांस्टेबल की बंदूक से गलती से गोली चलने के कारण उसकी मौत हो गयी।

मृतक की पहचान भूपति श्रीकांत के रूप में हुई है। वह संतरी ड्यूटी पर था। जब वह अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद आराम करने जा रहा था, तो उसके पास मौजूद बंदूक गलती से छूट गई, जिसके कारण यह घटना हुई।

सतर्क स्टाफ सदस्य उसे उस्मानिया जनरल अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान कांस्टेबल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।