गाजा में 42,000 लोग हुए दिव्यांग : डब्ल्यूएचओ

जिनेवा, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि इज़रायली सैन्य अभियान के कारण गाजा पट्टी में लगभग 42,000 लोग दिव्यांग हो गये हैं।
डब्ल्यूएचओ ने गुरुवार को कहा, “गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष के कारण लगभग 42,000 लोग जीवन बदलने वाली चोटों का शिकार हुए हैं। अक्टूबर 2023 से अब तक कुल 167,376 घायल हुए लोगों में से इनकी संख्या करीब एक चौथाई है। कुल 5,000 से ज़्यादा लोगों के अंग बदले गये हैं।”
डब्ल्यूएचओ के अनुसार बड़े पैमाने पर लोग हाथ और पैर की चोटें (22,000 से ज़्यादा), रीढ़ की हड्डी की चोटों (2,000 से ज़्यादा), मस्तिष्क की चोटों (1,300 से ज़्यादा), और गंभीर जलन (3,300 से ज़्यादा) से पीड़ित हुए हैं। इस कारण से विशेष शल्य चिकित्सा और पुनर्वास सेवाओं की आवश्यकता और बढ़ गई है।
बयान में आगे कहा गया है, स्वास्थ्य संबंधी ज़रूरतें बढ़ रही हैं, स्वास्थ्य व्यवस्था ढहने के कगार पर है। गाजा के 36 अस्पतालों में से केवल 14 ही आंशिक रूप से काम कर रहे हैं, जबकि संघर्ष-पूर्व पुनर्वास सेवाएं एक-तिहाई से भी कम क्षमता से काम कर रही हैं, और कई तो बंद होने के कगार पर हैं। आपातकालीन चिकित्सा विशेषज्ञों और स्वास्थ्य सहयोगियों के प्रयासों के बावजूद कोई भी पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है।”





