गायत्री प्रजापति और छह अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

लखनऊ, महिला से गैंगरेप और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ के आरोपी, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति और छह अन्य के खिलाफ पुलिस ने आरोपपत्र दाखिल किया है। लखनऊ पुलिस की विशेष जांच टीम  ने शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया।

एसआईटी ने प्रथम दृष्टया पाया कि प्रजापति और उसके छह सहयोगियों के खिलाफ लगे आरोप सही हैं। चित्रकूट की महिला ने प्रजापति और उसके सहयोगियों पर आरोप लगाया कि वे उसके साथ कई वर्ष से बलात्कार कर रहे हैं और उसकी नाबालिग बेटी से उन्होंने छेडखानी की। उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर प्रजापति और छह अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

महीने भर फरार रहने वाले प्रजापति को 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया। उसे महिला से कथित बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी से बलात्कार के प्रयास में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के समय प्रजापति ने कहा था कि वह निर्दोष है और उसे बदनाम करने के लिए साजिश रची गयी है।

Related Articles

Back to top button