गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला की बेटी का अपहरण

चित्रकूट, यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाने वाली महिला की बेटी का अपहरण हो गया है। घर में घुसकर 3 बदमाशों ने पीड़िता के बेटी का अपहरण कर लिया।

पीड़ित महिला ने गायत्री प्रजापति के गुर्गों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। घटना कर्वी क्षेत्र के सीतापुर कस्बे की है।

पीड़िता ने विधानसभा चुनाव से पहले गायत्री प्रजापति पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। यूपी पुलिस ने जब पीड़िता से हुए रेप का मामला दर्ज नहीं किया तो उसने सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने गायत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसके कई दिनों बाद उन्हें गिरफ्तार किया। गायत्री प्रजापति इस समय जेल में हैं। ताजा मामले से गायत्री प्रजापति की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button