गोवा में भाजपा, कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला

पणजी,  गोवा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के अब तक रूझानों के मुताबिक सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस में जबरदस्त कड़ा मुकाबला नजर आ रहा है।

चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 18 सीटों और कांग्रेस 12 सीटों पर बढ़ते बनाये हुए है। वहीं महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) पांच पर, गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) एक पर तथा निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे हैं। राज्य में पहली बार चुनाव मैदान में उतरी आम आदमी पार्टी (आप) एक सीट पर आगे है।

प्रदेश की प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकेलिम निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस के धर्मेश सगलानी से पीछे चल रहे हैं, वहीं विपक्ष के नेता दिगंबर कामत मडगांव निर्वाचन क्षेत्र में बढ़ते बनाये हुए हैं, जबकि पणजी में भाजपा के अतानासियो मोनसेरेट आगे चल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button