गोविंदा का नया म्यूजिक वीडियो ‘हैलो’ रिलीज

मुंबई, बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का नया म्यूजिक वीडियो ‘हैलो’ रिलीज हो गया है। गोविंदा का नया म्यूजिक वीडियो हैलो रिलीज हो गया है, जिसमें उनके साथ निशा शर्मा है। गाने की शुरुआत में गोविंदा अपने अंदाज में डांस करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस गाने में अपनी आवाज भी दी है।

गोविंदा ने सोशल मीडिया पर गाने को पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरा तीसरा गाना हैलो रिलीज हो गया है। यह मेरे यू ट्यूब चैनल गोविंदा रॉयल्स पर रिलीज हुआ है।लिंक दी गई है। मुझे लगता है आपको पसंद आएगा।”

इस गाने को गोविंदा ने रोहित राज सिन्हा के साथ मिलकर बनाया है। वह गाने में पियानो भी प्ले करते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button