घने कोहरे और ठंड से लखनऊ में बदला स्कूलों का समय

winter_1480926134लखनऊ,  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में घने कोहरे और ठिठुरन भरी ठंड के कारण जिलाधिकारी सतेन्द्र सिंह ने स्कूलों का समय बढ़ाने का आदेश दिया है। जिलाधिकारी ने पांचवीं तक कक्षाओं का टाइम नौ बजे और इससे ऊपर की कक्षाओं का टाइम सुबह साढ़े आठ बजे से रखने का आदेश दिया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को पूरे दिन कोहरे के बाद गलन बढ़ गई। वहीं आज सुबह से ही पारे में गिरावट दर्ज की गई। पछुआ हवा के बर्फीले झोंकों की वजह से मौसम ने अचानक करवट लिया है, जिसे देखते हुए डीएम ने स्कूलों का टाइम बदलने का आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button