घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट

मुंबई,  विदेशों से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट देखी गई।
बीएसई का सेंसेक्स 28.13 अंक गिरकर 82,220.48 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 368.72 अंक (0.45 प्रतिशत) नीचे 81,879.89 अंक पर था।

आईटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों में गिरावट रही। एफएमसीजी, ऑटो, बैंकिंग, रियलटी रसायन और तेल एवं गैस समूहों पर ज्यादा दबाव देखा गया।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 36.70 अंक टूटकर 25,459.85 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 136.10 अंक यानी 0.53 फीसदी उतरकर 25,360.45 अंक पर था।

सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईटीसी के शेयरों ने बाजार पर सबसे अधिक दबाव बनाया। वहीं, इंफोसिस, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टेक महिंद्रा के शेयर ऊपर चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button