Breaking News

घर को सजाते समय रखें इन बातों का ध्यान

जब भी घर में कोई भी त्योहार, फंक्शन हो या फिर आप नए घर में आए हो उस समय सभी अपने घर की सजावट को लेकर बहुत ही परेशान हो जाते है। ऐसे में केवल रंग-बिरंगी दीवारों से ही घर खूबसूतर नहीं बनता बल्कि घर में रखे साजो-सामान से भी घर की खूबसूतर निखरती है। अगर आप भी घर को नई लूक देना चाहतो है तो रखें इन बातों का ध्यान।

सजावट के दौरान गलतियां घर ही ऐसी जगह है यहां पर तनाव कम होने के कारण आप चैन की नींद लेते हैं और अपनी दिन भर की थकान दूर करते है। अगर आपके घर की सजावट ठीक ढंग से नहीं हुई तो यह चैन लेने की बजाय आपको बेचैन कर देता है। इसलिए घर की सजावट के लिए पूरी प्लानिंग की जरूरत है और अगर प्लान नहीं कर पा रहे हैं तो ये गलतियां भी ना करें। सबसे पहले प्लानिंग करने से समय और पैसे दोनों बचेंगे।

फर्नीचर फर्नीचर घर की शोभा को बढ़ाते है। अपने घर की बनावट को देखते हुए ही फर्नीचर का चुनाव करें। फर्नीचर लेने से पहले अपने घर का हिसाब लगा लें और उसके बाद फर्नीचर लें। रंगों पर दें ध्यान दीवारों को रंगते समय और पर्दे खरीदते वक्त कलर कॉम्बीनेशन जरूर देख लें। अगर दीवार पहले से रंगे हैं तो उस हिसाब से पर्दे लें। सामान सामान लेते समय ध्यान में रखे कि आप वही चीजें ले जिनकी आपको जरुरत है। उसके बाद उन चीजों को लें जो सजाने के साथ घर की जरूरतों को भी पूरा करे।

इससे पैसे और समय तो खर्च होंगे ही घर में भी फालतू की चीजें जमा हो जाएंगी। इससे घर भरा हुआ और छोटा दिखेगा। कुशन घर के सोफे या दीवान पर ढेर सारे कुशन आराम और अच्छा लुक देते हैं। पर कुशन की संख्या सोफे और दीवान के हिसाब से होनी चाहिए। ज्यादा कुशन घर की सजावट का मजा फीका कर देते हैं। पुरानी चीजों न रखें अगर आपके घर पर पुरानी चीजें पड़ी हो तो उनकी जगह पर आप समय के हिसाब से नई चीजें ला कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी घर की लूक बदल जाएगी।