घाटी में हिमस्खलन के भीषण खतरे की चेतावनी जारी

kasmir1जम्मू कश्मीर,  जम्मू कश्मीर के प्राधिकारियों ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। लोगों को सलाह दी गई है कि वो अगले 24 घंटे कश्मीर वैली के पहाड़ी क्षेत्रों में जाने से बचें। आधिकारिक प्रवक्ता ने कश्मीर विभाजन के बारामूला, कुपवाडा, बांदीपुर, करगिल जिलों के लिए ये चेतावनी जारी की है। आम लोग से उनकी छतों और घर से आसपास जमीं बर्फ हो हटाने के लिए कहा जा रहा है।

साथ बंकर को किसी तरह की छति ना पहुंचाने के कड़े निर्देश दे दिए गए हैं। बता दें जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को भूस्खलन और हिमस्खलन की कई घटनाएं हुई, इसके अलावा पिछले कई दिनों में राज्यभर में हिमस्खलन की अनेक घटनाओं में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें सेना के कई जवान भी शामिल हैं। गुरेज और सोनबर्ग में साल 2012 में भी हिमस्खलन के चलते 16 जवानों ने अपनी जान गवां दी थी।

वहीं 2010 में भी गुलमर्ग में आए भारी हिमस्खलन के चलते 15 जवानों की मौत हो चुकी है। उत्तर भारत के कई राज्यों में अगले 24 घंटे में हो सकती है भारी बारिश मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, नार्थ राजस्थान, उत्तर प्रदेश और नॉर्थ मध्य प्रदेश में आज घना कोहरा रह सकता है। अतिसक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले 24 घंटो में यूपी, नार्थ छत्तीसगढ़, नार्थ-ईस्ट मध्य प्रदेश और बिहार में बारिश जारी रह सकती है। इसके साथ ही केरल, साउथ कोस्टल तमिलनाडु और लक्ष्यद्वीप में भारी बारिश होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button