Breaking News

घोघरा वाटर फाल में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया

छिंदवाड़ा,  मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में महाराष्ट्र के नागपुर से घोघरा वाटर फाल पर पिकनिक मनाये एक दर्जन लोग अचानक वाटर फाल में पानी बढ़ जाने से फंस गये।

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले की सौंसर तहसील के घोघरा वाटर फाल पर नागपुर से 12 लोग पिकनिक मनाने आए कल आये थे। वाटर फाल में अचानक पानी बढ़ जाने से फंस गये। इस घटना की जानकारी प्रशासन को मिलते तीन घंटे के रेस्क्यू आपरेशन के बाद स्थानीय नागरिको के सहयोग से बाहर निकाल लिया गया।

नागपुर से आए इन पारिवारिक सदस्यो में 3 पुरुष 3 महिला तथा 3 बच्चे है। जिनका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जायेगा।