चार बाल कैदियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

समस्तीपुर, बिहार में समस्तीपुर जिले के किशोर न्याय बोर्ड ने एक सिपाही पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर देने के एक चर्चित मामले मे चार बाल कैदियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।

किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान दंडाधिकारी सुचित्रा सिंह ने यहां इस मामले में चार बाल कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया।
बोर्ड के सदस्य डाॅण् गौरीशंकर झा ने आज बताया कि पिछले 14 मार्च को समस्तीपुर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किशोरों के उप स्थापन के बाद बाल सुधार गृहए दरभंगा ले जाया जा रहा था तभी बाल कैदियों ने सिपाही सुनील कुमार शर्मा पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रुप से घायल कर दिया।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बोर्ड की प्रधान दंडाधिकारी सुचित्रा सिंह ने घटना मे शामिल चार बाल किशोरों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया। इसके अलावा बोर्ड ने घटना मे शामिल चारों किशोरों को दरभंगा बाल सुधार गृह से तत्काल प्लेस ऑफ सेफ्टीए शेखपुरा स्थानांतरित करने का भी आदेश दिया है।

Related Articles

Back to top button