चित्रा सिंह 26 साल बाद फिर से गाएंगी मंच पर

वाराणसी,  गजल गायक जगजीत सिंह की पत्नी चित्रा सिंह वार्षिक संगीत महोत्सव में गाएंगी। अपने बेटे की मौत के बाद उन्होंने 1991 से मंचीय प्रस्तुति बंद कर दी थी। संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वंभरनाथ मिश्रा ने बताया कि चित्रा दोपहर यहां पहुंची और 26 साल बाद वह मंदिर में मंचीय प्रस्तुति देंगी। चित्रा सिंह के बेटे विवेक की मुंबई में 1990 में सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी और सदमे के चलते उन्होंने फैसला किया था कि वह सार्वजनिक तौर पर नहीं गाएंगी। चित्रा अपने पति को भारत रत्न के लिए भगवान हनुमान से प्रार्थना करेंगी और आशीर्वाद लेंगी।

Related Articles

Back to top button